बुधवार, 6 जनवरी 2021

पीएम मोदी ने किया 450 किलोमीटर लंबे कोची-कोटनाड बेंगलुरु एलएनजी पाइपलाईन का उद्घाटन !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोच्चि-मंगलुरू (Kochi-Mangaluru) प्राकृतिक गैस पाइपलाइन (Natural gas pipeline) का आज 5 जनवरी 2021 मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देश को समर्पित करेंगे। यह ‘एक देश, एक गैस ग्रिड’ के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। 450 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का निर्माण गेल (भारत) लिमिटेड ने किया है।


पीएमओ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसके पास प्रति दिन 12 मिलियन मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की परिवहन क्षमता है और यह कोच्चि में तरलीकृत प्राकृति गैस टर्मिनल से मंगलुरू तक प्राकृतिक गैस ले जाएगा। यह एर्णाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों से गुजरेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

https://www.facebook.com/aworldwidetechnical/

facebook